बुधवार, 3 सितंबर 2025

सूचना सहायक 351 पदों पर पेंडिंग रिजल्ट

 सूचना सहायक (Informatics Assistant) 

सीधी भर्ती - 2023 पेंडिंग रिजल्ट 


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग हेतु सूचना सहायक सीधी भर्ती-2023, गैर अनुसूचित क्षेत्र के 3062 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 353 कुल 3415 पदों हेतु परीक्षा दिनांक 21.01.2024 को आयोजित की गयी थी। टंकण परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का वरियतानुसार परीक्षा परिणाम दिनांक 20.09.2024 को जारी किया गया था। तत्पश्चात् विभाग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच एवं दस्तावेज सत्यापन किया गया है।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन में पात्र पाये गये अभ्यर्थियों में से बोर्ड द्वारा श्रेणीवार वरीयता से रिक्त पदों के विरूद्ध निम्नलिखित रोल नम्बर वाले अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया जाता है। इन चयनित अभ्यर्थियों की सूची नियुक्ति हेतु सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग को भिजवाई जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापन आदेश 13 अगस्त 2025 को जारी हो चुके हैं और लगभग 70 प्रतिशत सूचना सहायकों ने कार्यग्रहण कर लिया है। कार्य ग्रहण करने के लिए पदस्थापन आदेश जारी होने के बाद 30 दिन का समय दिया गया है जो 13 सितंबर को पूरा होगा।  

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा सूचना सहायक भर्ती परीक्षा-2023 हेतु विज्ञापन संख्या 01/2023 में विज्ञापित पदों के विरूद्ध जारी अन्तिम परिणाम (सूची- 01) में चयनित 3064 (2732 गैर अनुसूचित क्षेत्र एवं 332 अनुसूचित क्षेत्र) अभ्यर्थियों के नाम अभिस्तावित किए गए। 

सूचना सहायक भर्ती कुल 3415 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी जिसमें से 3064 अभ्यर्थियों का पदस्थापन आदेश जार किया जा चूका है । 351 पदों पर रिजल्ट आना बाकी है अब द्वितीय सूची का अभ्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार है।

संभवत सितंबर माह के अन्त तक सूचना सहायक भर्ती का पेंडिंग रिजल्ट जारी हो सकता है।


      धन्यवाद 🙏 

🖋️आर.के.मीणा


मंगलवार, 26 अगस्त 2025

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती राजस्थान 2025

 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती राजस्थान 2025


राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 4th ग्रेड (ग्रुप डी) भर्ती 2025 के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, RSSB 4th ग्रेड की परीक्षा 19 सितंबर से 21 सितंबर तक राजस्थान के 38 जिलो में कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पारीयों में होगी। सुबह की पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम की पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में 24.75 के लगभग अभ्यर्थी परीक्षा में पंजीकृत है 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान सरकार के अलग-अलग विभागों में क्लास IV (ग्रुप डी) के 53,749 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। कुल खाली पदों में से 48,199 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 5,550 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं।




राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा शेड्यूल


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक सूचना के अनुसार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की परीक्षा 19 सितंबर से 21 सितंबर तक राजस्थान के 38 जिलो में कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पारीयों में होगी। सुबह की पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम की पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।


राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा दिशा-निर्देश

1. आवेदक यह सुनिश्चित कर लें कि वे बोर्ड कार्यालय की उक्त विज्ञप्ति के अनुसार निर्धारित पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता रखते हैं।

2. अभ्यर्थी अपने पहचान पत्र में फोटो यदि 03 वर्ष या उससे अधिक पुरानी है तो उसे अपडेट करा लिया जाना सुनिश्चित करें ताकि परीक्षा आयोजन के समय परीक्षा प्रवेश पत्र में प्रिंट फोटो का मिलान आपके मूल पहचान पत्र में फोटो से हो सके तथा आपको प्रवेश के समय कोई कठिनाई न हो। आपके मूल पहचान पत्र की फोटो का आपके चेहरे, प्रवेश पत्र की फोटो से मिलान होना आवश्यक है अन्यथा आपको परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जावेगी।

3. परीक्षा के अन्तर्गत प्रत्येक प्रश्न के आगे पाँच विकल्प/गोले दिए जायेंगे। पहले चार विकल्प / गोला A,B,C और D उपयुक्त उत्तर से संबंधित तथा पाँचवा विकल्प/गोला 'E' 'अनुत्तरित प्रश्न' से संबंधित होगा।

4. अभ्यर्थी को ओ.एम.आर. उत्तर-पत्रक पर, संबंधित प्रश्न क्रमांक के लिए सही उत्तर निर्दिष्ट करने हेतु A,B,C या D अर्थात पहले चार में से केवल एक विकल्प/गोला नीले बॉल पॉइन्ट पेन से गहरा कर भरना होगा। यदि अभ्यर्थी कोई प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो पाँचवा विकल्प/गोला 'E' को गहरा करना होगा।

5. यदि पांचों विकल्पों में से कोई भी विकल्प/गोला गहरा नहीं किया गया तो उस प्रश्न के अंक का 1/3 भाग काट लिया जावेगा।

6. 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प/गोले को अभ्यर्थी द्वारा गहरा नहीं किया गया तो उसे परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

7. प्रत्येक प्रश्न के लिए कोई एक विकल्प/गोला भरा है या नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवार को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा।

8. उक्त परीक्षाओं के लिए 'प्रोविजनल ई- प्रवेश पत्र" बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करने की दिनांक यथासमय सूचित कर दी जावेगी। बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों को अलग से प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किये जायेंगे।

9. ड्रेस कोड के बारे में समय-समय पर निर्देश अपडेट किए जाते हैं जो बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाते है। प्रवेश पत्र में तथा प्रवेश पत्र के जारी करने के कार्यक्रम की विज्ञप्ति में ड्रेस कोड आदिनांक तक किया जाता है। अतः उसके अनुसार ड्रेस कोड की पालना आवश्यक रूप से की जावे ताकि परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश हेतु कोई समस्या उत्पन्न ना हो।

नोट:- परीक्षाओं के सम्बन्ध में विभिन्न सोशल मीडिया पर किये जा रहे भ्रामक प्रचार पर विश्वास न करें। बोर्ड द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में एवं बोर्ड की वेबसाईट www.rssb.rajasthan.gov.in पर प्रकाशित विज्ञप्ति द्वारा दी गई जानकारी को ही अधिकृत माना जावे।


                    🖋️आर.के.मीणा

                     RKMTECHINFO


शुक्रवार, 8 अगस्त 2025

प्रहरी सीधी भर्ती-2024 संशोधित विज्ञप्ति

प्रहरी सीधी भर्ती-2024 संशोधित विज्ञप्ति


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान कारागार विभाग के लिये राजस्थान कारागार अधीनस्थ सेवा नियम 1998 यथा संशोधित एवं राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्ते) नियम 2014 के अंतर्गत प्रहरी के कुल 803 (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 759 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 44) रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन संख्या 17/2024 दिनांक 11.12.2024 को विज्ञापन जारी किया गया था।

राजस्थान कारागार विभाग द्वारा उक्त भर्ती के विज्ञापित पदों में मण्डलवार 165 पदों की वृद्धि कर कुल 968 (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 917 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 51) पदों की संशोधित अर्थना बोर्ड को भिजवाई गयी है। 

जेल प्रहरी भर्ती 2024 पदों में बढ़ोत्तरी और रिजल्ट कब तक जारी होगा 👇
https://youtu.be/SKgVTjpKsIk?si=XGPq6vToT9E_x7zj




राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा अब प्रहरी के कुल 968 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। प्रहरी के संशोधित 968 पदों का मण्डलवार एवं श्रेणीवार वर्गीकरण अनुलग्नक (1, 2) संलग्न है।


अधिक जानकारी हेतु राजस्थान कर्मचारी चयनबर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूर देखें।

                       🖋️आर.के.मीणा

                     RKMTECHINFO



पशु परिचर भर्ती 2023 का अंतिम परिणाम जारी

 पशु परिचर भर्ती 2023 का अंतिम परिणाम जारी


 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की 7 अगस्त 2025 को पशु परिचर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी किया गया। सभी चयनित अभ्यर्थियों को बहुत बहुत और शुभकामनाएं।

 पशु परिचर भर्ती में 5778 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें 5146 नॉन टीएसपी व 632 टीएसपी के हैं। भर्ती में कुल पद 6433 है। शेष पदों पर परिणाम बाद में जारी होगा। इस भर्ती में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध किया गया था। इनमें से योग्य अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अभ्यर्थी लंबे समय से इस भर्ती का परिणाम जारी करने की मांग कर रहे थे। 


इस भर्ती को लेकर मामला कोर्ट में लंबित था। इसलिए परिणाम जारी नहीं हो पा रहा था। परिणाम पर लगा स्टे हटने के बाद बोर्ड ने परिणाम जारी कर दिया। बोर्ड द्वारा चयनितों की नियुक्ति की अभिशंसा पशुपालन विभाग को भेजी जाएगी।

https://youtu.be/Ipk8hQgeGbA?si=Aa2iNHZVaJDOvOPe


पशुपालन विभाग द्वारा जल्दी चयनित अभ्यर्थियों से जिला वरियत फॉर्म भरवा जाएगे । उसके बाद चयनित अभ्यार्थियों के नियुक्ति और पदस्थापन आदेश जारी किया जाएगा।

नियुक्ति और पतिस्थापन आदेश संभावित अगस्त के अंत तक या सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में जारी किया जा सकता है।


भर्ती परीक्षाओं के अधिक जानकारी के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं।

                                      धन्यवाद 🙏🏻 

                                    ✍🏻 आर.के मीणा

सोमवार, 4 अगस्त 2025

RSSB ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सीधी 2025 आवेदन में संशोधन की प्रक्रिया एवम् प्रत्याहरित (Withdraw)

RSSB ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सीधी 2025 
(आवेदन में संशोधन की प्रक्रिया एवम् प्रत्याहरित (Withdraw) )


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सीधी 2025 भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। कुल 850 पदों के लिए यह भर्ती हो रही है, जिसमें 683 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 167 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं. ऑनलाइन आवेदन 19 जून से 25 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किए गए थे


(A) आवेदन में संशोधन की प्रक्रिया :- उक्त भर्ती के ऑनलाईन आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार हेतु दिनांक 02.08.2025 से दिनांक 04.08.2025 को 23.59 बजे तक ऑनलाईन संशोधन हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया जाता है। ऑनलाईन आवेदन में अभ्यर्थी OTR मे दर्ज सूचनाओं अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म दिनांक, लिंग, फोटो, हस्ताक्षर एवं शैक्षणिक योग्यता के अतिरिक्त अन्य सूचनाओं में निर्धारित रू. 300/- का शुल्क ऑनलाईन भुगतान कर संशोधन कर सकेंगे। उक्त समय सीमा के पश्चात् किसी भी स्थिति में बोर्ड द्वारा कोई संशोधन नहीं किया जावेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। आवेदन मे संशोधन हेतु बोर्ड द्वारा कोई भी ऑफलाईन प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया जावेगा।

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सीधी भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी 👇


https://youtu.be/RMUpQNyi6WM?si=YEhFr1By7lu7hbZb




(B) आवेदन प्रत्याहरित करने की प्रकिया:- उक्त भर्ती में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता अर्थात् संबंधित प्रमाण पत्र धारित नहीं करने वाले एवं उक्त परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने के इच्छुक आवेदकों को ऑनलाईन आवेदन प्रत्याहरित करने हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया जाता है। ऐसे आवेदक कुल 03 दिवस की अवधि मे दिनांक 05.08.2025 से दिनांक 07.08.2025 तक SSO Portal Login कर Recruitment Portal का चयन कर My Recritment Section के अन्तर्गत संबंधित भर्ती  के समक्ष उपलब्ध Withdraw Button पर क्लिक कर अपना ऑनलाईन आवेदन प्रत्याहरित (Withdraw) कर सकेगें। विज्ञापन के अनुसार वाछित योग्यता नहीं होने के बावजूद भी इस अवधि में आवेदन पत्र प्रत्याहरित (Withdraw) नही करने वाले अभ्यर्थियों के विरूद्ध बोर्ड द्वारा पात्रता जांच उपरान्त विधि सम्मत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक प्रत्याहरित (Withdraw) करें। अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन पत्र प्रत्याहरित (Withdraw) करने के पश्चात् प्रत्याहरित (Withdraw) किये गये अभ्यर्थियों के दोबारा ऑनलाईन आवेदन पत्र बोर्ड द्वारा किसी भी सुरत में स्वीकार नहीं किये जायेगें।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती-2025 के पदों पर परीक्षा दिनांक 31.08.2025 को आयोजित करवाई जा रही है।

RSSB ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 : कुल 850 पदों पर भरे गए आवेदनों की संख्या करीब 05 लाख है। 👉 एक पद पर 588 अभ्यर्थी होंगे दौड़ में शामिल संभावित परीक्षा तिथि : 31 अगस्त 2025 परीक्षा की तैयारी नियमित रूप से करते रहे, अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा जारी विज्ञप्ति की शेष शर्ते और नियम विज्ञापन 03/2025 दिनांक 16.06.2025 एवं संशोधित विज्ञप्ति दिनांक 18.07.2025 के अनुसार यथावत रहेंगी।


भर्ती प्रक्रिया के संबंध में अभ्यर्थियों को जानकारी  वेबसाइट पर देखे  

                                                                     आर.के.मीणा
                                                                           RKMTECHINFO 
                                                                             @rkmjobsinfo 

शुक्रवार, 1 अगस्त 2025

RVUNL Recruitment 2025 Apply Online Total 2163 (विधुत निगमों में तकनीशियन के 2163 पदों पर भर्ती )

 RVUNL Recruitment 2025 Apply Online Total  2163 

(विधुत निगमों में तकनीशियन के 2163 पदों पर भर्ती )

राज्य के विधुत निगमों (उत्पादन निगम, जयपुर/अजमेर/जोधपुर विधुत वितरण निगम) में  तकनीशियन-III (आईटीआई)/ ऑपरेटर- III (आईटीआई)/ प्लांट अटेंडेन्ट- III (आईटीआई) के पदों के लिए पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थी अपने पुराने आवेदनों में अब कुल 2163 पदों के अनुसार ऑनलाईन प्रक्रिया से 1 अगस्त से 7 अगस्त 2025 तक संषोधन कर सकते है। पूर्व में विज्ञापित 216 रिक्तियों में नवीन सृजित 1947 (पदो की बढोतरी की गई है ) रिक्तियों को सम्मिलित करते हुये अब कुल 2163 रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया के प्रथम चरण में पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को संशोधन एवं अतिरिक्त जानकारी भरने के लिए लिंक सक्रिया किया जावेगा। द्वितीय चरण में अगस्त के दूसरे पखवाड़े में (लगभग 15 अगस्त तक के बाद ) सभी अभ्यर्थियों को आवेदन भरने का अवसर दिया जावेगा जिन्होंने पूर्व में आवेदन नहीं किया था।



जिन अभ्यर्थियों नेे पूर्व में 20 फरवरी, 2025 को जारी विस्तृत विज्ञापन के अनुसरण में आवेदन कर दिया था और आवेदन शुल्क का भुगतान कर दिया था, को नया आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दिनांक 1 अगस्त से 7 अगस्त 2025 तक अपने आवेदन फार्में में संशोधन करना होगा। इस हेतु अभ्यर्थी 1 अगस्त, 2025 से विधुत निगमों की निम्न में से किसी भी वेबसाइट पर जाकर दिये गये लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैंः-


उपरोक्त वेबसाइटों पर दिए गए  लिंक का उपयोग कर अपने आधार कार्ड, अनुसूचित क्षेत्र एवं विद्युत निगमों की प्राथमिकता आदि का विवरण भरना अनिवार्य होगा। उक्त विवरण नहीं भरने की स्थिति में ऐसे आवेदकों का पिछला आवेदन वैध नहीं माना जाएगा और उनकी उम्मीदवारी बिना किसी सूचना अथवा नोटिस के रद्द कर दी जाएगी।

राजस्थान की समस्त भर्तीयो की सम्पूर्ण सटीक, नवीनतम एवं ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े 👇






इस संशोधन विकल्प के तहत अब वे नई रिक्तियों को ध्यान में रखते हुए, विद्युत निगमों के लिए अपनी प्राथमिकताओं में संशोधन भी कर सकते हैं। साथ ही जो आवेदक राजस्थान के टीएसपी क्षेत्र से संबंधित हैं, वे अपनी टीएसपी की स्थिति घोषित कर सकते हैं। आवेदक केवल ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से ही संशोधन कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रार्थना पत्र किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किये जायेंगे तथा उक्त अवधि के अतिरिक्त संशोधन के लिए अन्य कोई अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा।




तकनीशियन-III की भर्ती के द्वितीय चरण में इच्छुक उम्मीदवारों से नये आवेदन पत्र आमंत्रित किये जायेंगें जिसकी प्रक्रिया अगस्त, 2025 के दूसरे पखवाड़े में प्रारम्भ की जावेगी।


           भर्ती प्रक्रिया के संबंध में अभ्यर्थियों को जानकारी  वेबसाइट पर देखे  

                                                                     आर.के.मीणा
                                                                           RKMTECHINFO 
                                                                             @rkmjobsinfo 




शुक्रवार, 25 जुलाई 2025

लिपिक ग्रेड-2 /कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2024 संभावित 1 गुणा मेरिट लिस्ट

 लिपिक ग्रेड-2 /कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2024 

संभावित  1 गुणा मेरिट लिस्ट 

कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के द्वारा लिपिक ग्रेड-2/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2024 का दिनांक 12.03.2025 को परिणाम जारी कर वरीयता सूची विभाग को प्रेषित की गई थी । जिसका वर्गवार रिक्त पदों हेतु ऑनलाईन विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा फॉर्म (Scrutiny Form) भरवाया गया था ।  सूचीबद्ध अभ्यर्थियों के ऑनलाईन विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा फॉर्म (Scrutiny Form) भरने हेतु राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा दिनांक 02.05.2025 से दिनांक 08.05.2025 तक लिंक खोला जावेगा। 

सूचीबद्ध अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच एवं दस्तावेजों का सत्यापन दिनांक 14.05.2025 से दिनांक 28.05.2025 तक प्रातः 10:00 बजे से "महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मालवीय नगर, सेक्टर-2, जयपुर" में किया गया था । अधिक जानकारी हेतु RSSB अधिकारिक वेबसाईट www.rssb.rajasthan.gov.in एवं शिक्षा विभाग की वेबसाईट https://education.rajasthan.gov.in/secondary पर देखी जा सकती है।



लिपिक ग्रेड-2/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के पात्रता की जांच एवं दस्तावेजों का सत्यापन के लिए सूचीबद्ध अभ्यर्थियों के मेरिट लिस्ट के आधार पर NON TSP & TSP की  संभावित  1 गुणा मेरिट लिस्ट  के लिए डैशबोर्ड बनया गया है जिससे आप आसानी से पता कर सकते है की आपका फाइनल सिलेक्शन होने के कितने चांस है । डैशबोर्ड पूरी तरह से इंटरेक्टिव है जिसके आप अलग अलग तरीके से फिल्लटर कर रिजल्ट चेक कर सकते है । 


Dashboard Link LDC 2024 Non-TSP :-




Dashboard Link LDC 2024 TSP :-


-----

सूचीबद्ध अभ्यर्थियों के मेरिट लिस्ट के आधार पर NON TSP & TSP की  संभावित  1 गुणा मेरिट लिस्ट  के लिए जो डैशबोर्ड बनया गया है ये आपकी सहायता के लिए है जिससे आपको अक अनुमान लग सके की किस मेरिट  तक केटेगरी वार फ़ाइनल सिलेक्शन हो सकता है । फ़ाइनल मेरिट लिस्ट   राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड दुवारा जारी होगी वही मन्ये होगी । अधिक जानकारी हेतु RSSB अधिकारिक वेबसाईट www.rssb.rajasthan.gov.in एवं शिक्षा विभाग की वेबसाईट https://education.rajasthan.gov.in/secondary  को नियमित रूप से दखे ।

धन्यवाद 
  

                                                                      आर.के.मीणा
                                                                           RKMTECHINFO 
                                                                             @rkmjobsinfo 

क्या आप अपने सालों पुराने बैंक खातों में पैसे रखकर भूल गए हैं? अब आया याद तो निकालें कैसे? RBI ने बताया तरीका

  क्या आप अपने  सालों   पुराने बैंक खातों में पैसे रखकर भूल गए हैं?  अब आया याद तो निकालें कैसे? RBI ने बताया तरीका भा रतीय रिजर्व बैंक के न...