शुक्रवार, 8 अगस्त 2025

पशु परिचर भर्ती 2023 का अंतिम परिणाम जारी

 पशु परिचर भर्ती 2023 का अंतिम परिणाम जारी


 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की 7 अगस्त 2025 को पशु परिचर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी किया गया। सभी चयनित अभ्यर्थियों को बहुत बहुत और शुभकामनाएं।

 पशु परिचर भर्ती में 5778 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें 5146 नॉन टीएसपी व 632 टीएसपी के हैं। भर्ती में कुल पद 6433 है। शेष पदों पर परिणाम बाद में जारी होगा। इस भर्ती में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध किया गया था। इनमें से योग्य अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अभ्यर्थी लंबे समय से इस भर्ती का परिणाम जारी करने की मांग कर रहे थे। 


इस भर्ती को लेकर मामला कोर्ट में लंबित था। इसलिए परिणाम जारी नहीं हो पा रहा था। परिणाम पर लगा स्टे हटने के बाद बोर्ड ने परिणाम जारी कर दिया। बोर्ड द्वारा चयनितों की नियुक्ति की अभिशंसा पशुपालन विभाग को भेजी जाएगी।

https://youtu.be/Ipk8hQgeGbA?si=Aa2iNHZVaJDOvOPe


पशुपालन विभाग द्वारा जल्दी चयनित अभ्यर्थियों से जिला वरियत फॉर्म भरवा जाएगे । उसके बाद चयनित अभ्यार्थियों के नियुक्ति और पदस्थापन आदेश जारी किया जाएगा।

नियुक्ति और पतिस्थापन आदेश संभावित अगस्त के अंत तक या सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में जारी किया जा सकता है।


भर्ती परीक्षाओं के अधिक जानकारी के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं।

                                      धन्यवाद 🙏🏻 

                                    ✍🏻 आर.के मीणा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

क्या आप अपने सालों पुराने बैंक खातों में पैसे रखकर भूल गए हैं? अब आया याद तो निकालें कैसे? RBI ने बताया तरीका

  क्या आप अपने  सालों   पुराने बैंक खातों में पैसे रखकर भूल गए हैं?  अब आया याद तो निकालें कैसे? RBI ने बताया तरीका भा रतीय रिजर्व बैंक के न...