मंगलवार, 22 जुलाई 2025

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (DOITC IT Cader Reorganization)


 सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (DOITC IT Cader Reorganization)


सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (DoIT&C) राजस्थान सरकार का एक विभाग है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार (आईटी) के उपयोग को बढ़ावा देना है। इसका पुनर्गठन 2002 में किया गया था, जब इसका नाम बदलकर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग किया गया था। 
विभाग का मुख्य उद्देश्य:
  • राज्य सरकार के विभागों और स्वायत्तशासी निकायों में आईटी का उपयोग करके शासन और सेवाओं को बेहतर बनाना। 
  • विभागों को आईटी मामलों पर मार्गदर्शन प्रदान करना। 
  • आईटी परियोजनाओं की जांच करना और उन्हें लागू करने में सहायता करना। 
  • विभाग को आईटी रोडमैप प्राप्त करने में मदद करना। 
  • प्रौद्योगिकी के माध्यम से सामाजिक-आर्थिक असमानताओं को दूर करना और रोजगार के अवसर पैदा करना।
 सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (Department of Information Technology and Communications - DOIT) के IT Cadre Reorganization का उद्देश्य आमतौर पर विभाग के आईटी कर्मचारियों के कैडर (पद, जिम्मेदारियां, पदोन्नति आदि) को पुनर्गठित करके अधिक प्रभावी, कुशल और पारदर्शी बनाना होता है। यह प्रक्रिया कर्मचारियों के पदों, वेतनमान, कार्य विभाजन और करियर ग्रोथ पाथ को बेहतर बनाने के लिए की जाती है। समय समय पर आईटी कर्मचारियों की आवश्यकता को देखते हुए कैडर का पुनर्गठन प्नुर्गान्दन्स्त्रेचिंग्किया जाता है । वर्तमान की IT Cadre की स्थिति इस पारकर है -





वर्तमान समय में जिला और विभागवार कार्यरत सूचना सहायक :-

--
--

 IT Cadre Reorganization PDF👇👇

https://doitc.rajasthan.gov.in/writereaddata/EmpCUGOrders/202411210328018756968DepartmentwiseSanctionedPostofRajasthanComputerStateandSubordinateServiceason18-11-2024.pdf





भर्ती परीक्षाओं की महत्वपूर्ण जानकारियों हेतु 
Official Channel And Group 
Join 👇
YouTube Channel 👇 
https://www.youtube.com/@rkmtechinfo
Telegram Channel 👇
 https://t.me/rkmjobsinfo
Telegram Group 👇
https://t.me/rkmtechinfo1
WhatsApp:-
https://whatsapp.com/channel/0029VaizeYb9mrGkOdDWB02U



                                                                  आर.के.मीणा
                                                                           RKMTECHINFO 
                                                                             @rkmjobsinfo 

शनिवार, 19 जुलाई 2025

2024 प्रोग्रामर भर्ती ( Final Answer Key & Score Card)

2024 प्रोग्रामर भर्ती ( Final Answer Key & Score Card)

 2024 प्रोग्रामर भर्ती परीक्षा का परिणाम 23 जून 2025 को जारी किया गया है। उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं।

  • परीक्षा तिथि: 27 अक्टूबर 2024
  • दस्तावेज सत्यापन: 1 फरवरी 2025
  • परिणाम जारी होने की तिथि: 23 जून 2025
  • कुल रिक्तियां: 352
  • आधिकारिक वेबसाइट: rpsc.rajasthan.gov.in
https://youtu.be/zMcMbpoBB6w?si=eY7YR6i5hGOLb0rT



राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा का अन्तिम परिणाम जारी किया गया था लेकिन इसकी फाइनल आंसर की और अभ्यर्थियों स्कोर कार्ड जारी नहीं किए गए थे इसका अभ्यर्थी काफी समय से इंतजार था ।





उम्मीदवार अपना 2024 प्रोग्रामर भर्ती  ( Final Answer Key & Score Card) आरपीएससी की वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए चरणों का पालन करके देख सकते हैं: 
  1. आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं
  2. 2024 प्रोग्रामर भर्ती  ( Final Answer Key  Score Card )
  3. https://rpsc.rajasthan.gov.in/resultsearch?Frm=TYPE2A&Pie=PRG_2024_18072025
सरकारी भर्तियों के संबंध में अति महत्वपूर्ण और अतिरिक्त जानकारियो के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं 👇👇


YouTube Channel Join 👇👇

https://youtube.com/@rkmtechinfo?si=EV__D1RaVlgoDyYC


मंगलवार, 15 जुलाई 2025

सूचना सहायक (Informatics Assistant) सीधी भर्ती - 2023 (अन्तिम परिणाम) (सूची-01)

  सूचना सहायक (Informatics Assistant) सीधी भर्ती - 2023

 (अन्तिम परिणाम) (सूची-01)


बोर्ड द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग हेतु सूचना सहायक सीधी भर्ती 2023, गैर अनुसूचित क्षेत्र के 3062 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 353 कुल 3415 पदों हेतु परीक्षा दिनांक 21.01.2024 को आयोजित की गयी थी। टंकण परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का वरियतानुसार परीक्षा परिणाम दिनांक 20.09.2024 को जारी किया गया था। तत्पश्चात् विभाग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच एवं दस्तावेज सत्यापन किया गया है।

विभाग द्वारा पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन में पात्र पाये गये अभ्यर्थियों में से बोर्ड द्वारा श्रेणीवार वरीयता से रिक्त पदों के विरूद्ध निम्नलिखित रोल नम्बर वाले अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया जाता है। इन चयनित अभ्यर्थियों की सूची नियुक्ति हेतु सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग को भिजवाई जा रही है। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के रोल नम्बर एवं कट-ऑफ मार्क्स निम्नानुसार है

आपना रिजल्ट यहाँ चेक करे 👇

https://rssb.rajasthan.gov.in/storage/result_item/1752504417.pdf









.........

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित सूचना सहायक भर्ती के अभ्यर्थियों को सोमवार को बड़ी राहत मिली। बोर्ड ने इस भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। यह परिणाम दस्तावेज सत्यापन के करीब 10 महीने बाद जारी हुआ है। अभ्यर्थी 10 महीने से अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कुछ सवालों का मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण इसका अंतिम परिणाम अटका हुआ था। पिछले दिनों 3 जुलाई 2025 को कोर्ट ने परिणाम जारी करने पर लगी रोक हटा ली थी। इसके बाद सोमवार को बोर्ड ने परिणाम जारी कर 3064 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया। इस भर्ती में 3415 पद हैं। बोर्ड ने इस भर्ती की प्रक्रिया जनवरी 2023 में प्रारंभ की थी। इसके बाद जनवरी 2024 में इसकी भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ। प्रारंभिक परिणाम के बाद सितंबर 2024 में इस भर्ती में दस्तावेज सत्यापन हुए। इसके बाद से ही अंतिम परिणाम अटका हुआ था। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि सूचना सहायक भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें नॉन टीएसपी में 2732 और टीएसपी में 332 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है। इनकी नियुक्ति की अभिशंसा संबंधित विभाग को भेजी जा रही है।

केटेगरी वार कट ऑफ 





..........


सुचना सहायक भर्ती में 351 अभ्यर्थियों का फ़ाइनल रिजल्ट दस्तावजो के कारण रोका गया है जिनका परिणाम 2nd ,3rd .... लिस्ट में निकल जायेगा 


भर्ती परीक्षाओं की महत्वपूर्ण जानकारियों हेतु 
Official Channel And Group 
Join 👇
YouTube Channel 👇 
https://www.youtube.com/@rkmtechinfo
Telegram Channel 👇
 https://t.me/rkmjobsinfo
Telegram Group 👇
https://t.me/rkmtechinfo1
WhatsApp:-
https://whatsapp.com/channel/0029VaizeYb9mrGkOdDWB02U



                                                                  आर.के.मीणा
                                                                           RKMTECHINFO 
                                                                             @rkmjobsinfo 


शनिवार, 5 जुलाई 2025

सूचना सहायक भर्ती 2023

सूचना सहायक भर्ती 2023

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सूचना सहायक के 2730 पदों के लिए 16 जनवरी 2023 को भर्ती निकाली थी। बाद में 27 जून 2024 को इसे बढ़ाकर 3415 पद कर दिए गए।
जिससे अभ्यर्थियों में खुशी की लहर देखने को मिली थी

सूचना सहायक भर्ती में पदों की बढ़ोतरी के बाद अनुसूचित क्षेत्र और गैर अनुसूचित क्षेत्र केटेगरी वार पदों का विवरण इस प्रकार है 👇



सूचना सहायक भर्ती (Non TSP & TSP) सम्भावित फाइनल 1 गुणा मेरिट लिस्ट यहां चैक करें 👇
1 जुलाई 2024 को फाइनल आंसर-की जारी करते हुए परिणाम घोषित कर दिया, जिसके बाद याचिकाकर्ताओं ने 5 सवालों को हाईकोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट द्वारा सूचना सहायक भर्ती का रिजल्ट और नियुक्ति पर रोक लगा दी थी । तब से राजस्थान हाईकोर्ट में सूचना सहायक भर्ती का प्रकरण चल रहा था। जिसमें कई बार कोर्ट में मामला की सुनवाई नहीं हुई जिससे अभ्यर्थी काफी परेशान थे।
सूचना सहायक भर्ती की अन्तिम सुनवाई 3 जूलाई 2025 को हुई जिसमें याचिका करता वकील और सरकारी वकील के बीच काफी भैंस के बाद और जो साक्षी उपलब्ध कराए गए उसके आधार पर भारती पर लगे सारी याचिकाओं को खारिज कर दिया गया था। और हाईकोर्ट द्वारा फैसला सुरक्षित रखा गया था।
 सूचना सहायक भर्ती 2023 TSP & NON TSP सम्भावित 1 गुणा मेरिट सूची👇👇


जस्टिस सुदेश बंसल की कोर्ट ने रोक हटाते हुए आदेश में कहा कि प्रश्नों के उत्तरों की शुद्धता से संबंधित विवाद में अदालत विषय विशेषज्ञ की तरह काम नहीं कर सकती। राजस्थान हाईकोर्ट ने सूचना सहायक भर्ती 2023 के विवादित प्रश्न-उत्तर कुंजी मामले में बड़ी राहत देते हुए पहले लगाई गई रोक को हटा लिया है। जस्टिस सुदेश बंसल ने बबीता बाई और अन्य याचिकाकर्ताओं की याचिकाओं को खारिज करते हुए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।  अब सूचना सहायक भर्ती का जल्द ही बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा उसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग अन्तिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करेगा।
आर.के.मीणा
RKMTECHINFO 
@rkmjobsinfo 

शुक्रवार, 27 जून 2025

सूचना सहायक भर्ती 2023


महत्वपूर्ण जानकारियां
महत्वपूर्ण जानकारिया हिन्दी में

शुक्रवार, 27 जून 2025
सूचना सहायक भर्ती 2023
 सूचना सहायक भर्ती 2023 :- राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने सूचना सहायक भर्ती परीक्षा 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं. ये परिणाम 3415 पदों पर जारी किये गए हैं. पहले ये रिजल्ट 2730 पदों पर जारी होने थे जिसमें बाद में 685 पदों को बढाया गया है। टाइप टेस्ट के बाद मेरिट क्रमानुसार रिजल्ट जारी किया गया था।

पदों के 1.5 गुणा अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा कर लिया गया है।

दस्तावेज सत्यापन की रिपोर्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजी जा चुकी है।

एक विवादित प्रश्न के उत्तर को लेकर भर्ती के फाइनल रिजल्ट और जोइनिंग पर राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा रोक लगी हई है ।

उम्मीदें जल्दी कोर्ट स्टे हटेगा और अभ्यर्थियों को राहत प्रदान की जायेगी।

रिजल्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी हुए हैं । सूचना सहायक भर्ती 2023 TSP & NON TSP सम्भावित 1 गुणा मेरिट सूची
...


सूचना सहायक भर्ती कैटेगरी वार मेरिट लिस्ट 👇 




Official Channel And Group 
भर्ती परीक्षाओं की महत्वपूर्ण जानकारियों हेतु 
Join 👇
YouTube Channel 👇 
https://www.youtube.com/@rkmtechinfo

Telegram Channel 👇

 https://t.me/rkmjobsinfo

Telegram Group 👇

https://t.me/rkmjobinfo


WhatsApp:-

https://whatsapp.com/channel/0029VaizeYb9mrGkOdDWB02U

सोमवार, 23 जून 2025

"पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा" 24 जून से 9 जुलाई तक

 

"पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा" 

24 जून से 9 जुलाई तक 


राजस्थान सरकार ने "पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा" की घोषणा की है। यह पखवाड़ा 24 जून से 9 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभाग राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सेवाएं पहुँचाने का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश भर के एसीएस, शासन सचिव, सचिवों, संभागीय आयुक्तों और जिला कलेक्टरों से संवाद कर दिशा-निर्देश दिए।

अन्त्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति के क्रम में वंचितों को वरीयता देते हुए 24 जून से 9 जुलाई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा मनाया जाएगा  इससे जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को सुनिश्चित किया जाएगा 




प्रमुख विभागीय कार्य :- 

शिक्षा विभाग: विद्यालय परिसरों की सफाई, अनुपयोगी व जर्जर सामग्री का निस्तारण, प्रवेशोत्सव, स्कूलों का क्रमोन्नयन, नए संकाय प्रारंभ करना और स्कूटी वितरण।

ऊर्जा विभाग: बिजली के झूलते तारों को व्यवस्थित करना तथा तारों से संपर्क में आने वाले पेड़ों की छंटाई।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व जल संसाधन विभाग: लंबित जल कनेक्शन जारी करना, पानी की टंकियों की सफाई, नहरी क्षेत्रों में विवादों का समाधान।

राजस्व विभाग: लंबित नोटिसों की तामील, पत्थर घड़ी व सीमाज्ञान प्रकरणों का समाधान, नामांतरण प्रकरणों का त्वरित निस्तारण।

वन विभाग: पौधों का वितरण व हरियालो राजस्थान अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण।

खाद्य विभाग: NFSA के तहत लंबित प्रकरणों का निस्तारण, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी एवं नवीन पात्र परिवारों को योजना से जोड़ना।


https://youtu.be/SpRH75M-3lE?si=q3-pOwx7KOTQ2P86




मुख्यमंत्री ने पशुपालन, उच्च शिक्षा, स्वायत्त शासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायतीराज सहित अन्य विभागों को भी इस पखवाड़े के दौरान विशेष अभियान चलाकर लंबित कार्यों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का आयोजन 24 जून से 9 जुलाई तक किया जाएगा। इसमें 16 विभागों की ओर से 63 प्रकार के कार्य इन शिविर आम जन के होगे। 

"पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा" में आयोजित शिविरो की अधिक जानकारी के लिए अपने ग्राम पंचयत में संपर्क करे 

इस प्रकार समस्त जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े 👇 Join Now 👇👇    / @sarkariyojanamanch   WhatsApp Channel 👇 https://whatsapp.com/channel/0029Vaiz...


मंगलवार, 10 जून 2025

Rajasthan High Court Peon Recruitment 2025 | राजस्थान हाईकोर्ट में चपरासी के 5670 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

 

राजस्थान हाई कोर्ट चपरासी भर्ती 2025 :- राजस्थान हाई कोर्ट में 10वीं पास चपरासी के 5670 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । इसके लिए भारत कोई भारतीय महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा राजस्थान हाई कोर्ट चपरासी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून 2025 से लेकर 26 जुलाई 2025 तक भरे जाएंगे।


क्या आप अपने सालों पुराने बैंक खातों में पैसे रखकर भूल गए हैं? अब आया याद तो निकालें कैसे? RBI ने बताया तरीका

  क्या आप अपने  सालों   पुराने बैंक खातों में पैसे रखकर भूल गए हैं?  अब आया याद तो निकालें कैसे? RBI ने बताया तरीका भा रतीय रिजर्व बैंक के न...