"पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा" 24 जून से 9 जुलाई तक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
"पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा" 24 जून से 9 जुलाई तक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 23 जून 2025

"पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा" 24 जून से 9 जुलाई तक

 

"पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा" 

24 जून से 9 जुलाई तक 


राजस्थान सरकार ने "पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा" की घोषणा की है। यह पखवाड़ा 24 जून से 9 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभाग राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सेवाएं पहुँचाने का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश भर के एसीएस, शासन सचिव, सचिवों, संभागीय आयुक्तों और जिला कलेक्टरों से संवाद कर दिशा-निर्देश दिए।

अन्त्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति के क्रम में वंचितों को वरीयता देते हुए 24 जून से 9 जुलाई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा मनाया जाएगा  इससे जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को सुनिश्चित किया जाएगा 




प्रमुख विभागीय कार्य :- 

शिक्षा विभाग: विद्यालय परिसरों की सफाई, अनुपयोगी व जर्जर सामग्री का निस्तारण, प्रवेशोत्सव, स्कूलों का क्रमोन्नयन, नए संकाय प्रारंभ करना और स्कूटी वितरण।

ऊर्जा विभाग: बिजली के झूलते तारों को व्यवस्थित करना तथा तारों से संपर्क में आने वाले पेड़ों की छंटाई।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व जल संसाधन विभाग: लंबित जल कनेक्शन जारी करना, पानी की टंकियों की सफाई, नहरी क्षेत्रों में विवादों का समाधान।

राजस्व विभाग: लंबित नोटिसों की तामील, पत्थर घड़ी व सीमाज्ञान प्रकरणों का समाधान, नामांतरण प्रकरणों का त्वरित निस्तारण।

वन विभाग: पौधों का वितरण व हरियालो राजस्थान अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण।

खाद्य विभाग: NFSA के तहत लंबित प्रकरणों का निस्तारण, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी एवं नवीन पात्र परिवारों को योजना से जोड़ना।


https://youtu.be/SpRH75M-3lE?si=q3-pOwx7KOTQ2P86




मुख्यमंत्री ने पशुपालन, उच्च शिक्षा, स्वायत्त शासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायतीराज सहित अन्य विभागों को भी इस पखवाड़े के दौरान विशेष अभियान चलाकर लंबित कार्यों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का आयोजन 24 जून से 9 जुलाई तक किया जाएगा। इसमें 16 विभागों की ओर से 63 प्रकार के कार्य इन शिविर आम जन के होगे। 

"पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा" में आयोजित शिविरो की अधिक जानकारी के लिए अपने ग्राम पंचयत में संपर्क करे 

इस प्रकार समस्त जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े 👇 Join Now 👇👇    / @sarkariyojanamanch   WhatsApp Channel 👇 https://whatsapp.com/channel/0029Vaiz...


क्या आप अपने सालों पुराने बैंक खातों में पैसे रखकर भूल गए हैं? अब आया याद तो निकालें कैसे? RBI ने बताया तरीका

  क्या आप अपने  सालों   पुराने बैंक खातों में पैसे रखकर भूल गए हैं?  अब आया याद तो निकालें कैसे? RBI ने बताया तरीका भा रतीय रिजर्व बैंक के न...