सोमवार, 13 फ़रवरी 2023

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन (Delhi-Mumbai Expressway Inauguration)

RKM TECH INFO 

Delhi-Mumbai Expressway Inauguration

(दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी)

 

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे :- दौसा जिले के धनावड गांव में 12 फरवरी 2023 रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले फेज का उद्घाटन कर दिया है। मंच पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई मंत्रियों की मौजूदगी में पीएम मोदी ने इस एक्सप्रेसवे के पहले खंड का लोकार्पण किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीडियो कांफ्रेंस के जरिये कार्यक्रम में शामिल हुए । यात्रियों को इस एक्सप्रेस-वे पर यात्री सुविधा केंद्र, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, ट्रामा सेंटर आदि सुविधाएं भी प्राप्त होंगी। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के पहले चरण में हरियाणा के सोहना- दौसा खंड का काम पूरा हो चुका है। यह खंड 220 किलोमीटर का
है। जबकि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे कुल
1350 किलोमीटर का है। यह एक्सप्रेस वे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, और महाराष्ट्र राज्यों से होकर गुजरेगा।

                                              (दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे)

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की 10 विशेषताओं के बारे में बताया :-

1.     सबसे लंबा एक्सप्रेसवे- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की दूरी 1386 किलोमीटर की है। यह एक्सप्रेसवे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बन जाएगा।

2.     शानदार स्टॉपेज- दिल्ली से मुंबई तक पूरे 93 जगहों पर स्टॉपेज सुविधा मिलेगी, जहां यात्री गाड़ी को ठंडा कर सकते हैं, रेस्ट और जलपान भी कर सकते हैं। दिल्ली से मुंबई तक जाने में हर 50 किलोमीटर पर एक स्टॉपेज जरूर मिलेगा।

3.     टोल फैसिलिटी- टोल के मामले में यह हाईवे सबसे अलग है, क्योंकि इसमें जगह-जगह पर आपको टोल प्लाजा से नहीं गुजरना पड़ेगा। हाईवे से जब आप एग्जिट करेंगे, तब आपको किलोमीटर के अनुसार टोल का भुगतान करना पड़ेगा।

4.     इको फ्रैंडली एक्सप्रेसवे- इस एक्सप्रेस वे पर आपको जगह-जगह पेड़-पौधे लगाये जायेगे।

5.     10- दूरी कम- पहले दिल्ली से मुंबई तक का सफर तय करने में 24 घंटे का समय लगता था, लेकिन इस एक्सप्रेस के खुल जाने के बाद अब यह दूरी मात्र 12 घंटे लगभग आधा हो जाएगी। इसका मतलब यह है कि आपका समय तो बचेगा ही इसके साथ साथ आप 136 किलोमीटर कम गाड़ी चलाएंगे, जिसका सीधा असर आपके बजट पर पड़ेगा।

6.     ईवी यूजर्स के लिए सुविधा- अगर आप ईवी से ये सफर तय करना चाहते हैं तो आपको बता दें, इस एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह ईवी चार्जिंग प्वांइट्स मिलने वाले हैं।

7.     हेल्थ फैसिलिटी- आपको प्रत्येक 100 किलोमीटर पर एक ट्रामा सेंटर मिलेगा जहां इमरजेंसी के दौरान जरूरतमंद का इलाज होगा।

8.     टेक्नोलॉजी- जर्मन टेक्नोलॉजी बेस्ड यह एक्सप्रेसवे इतना एडवांस है कि अब दिल्ली से मुंबई का सफर आधा हो जाएगा। इसके अलावा, दूरी कम होने की वजह से फ्यूल भी कम लगेगा।

9.     एनिमल पास- जानवरों को रोड पास करने के लिए जगह-जगह पर एनिमल पास बनाया गया है, ताकि जानवर सड़कों पर न आ सकें और संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

10.   ऑटोमेटिक कटेगा चालान

 

    (दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे)

 

पर्यटक स्थलों को  भी लाभ मिलेगा :- पीएम ने कहा कि ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में भारत आज सबसे ज्यादा काम कर रहा है. इस आधुनिक कनेक्टिविटी का लाभ सरिस्का टाइगर रिजर्व, केवलादेव और रणथम्भोर नेशनल पार्क, जयपुर, अजमेर जैसे अनेक पर्यटक स्थलों को भी होगा। 
 
देश के पांच राज्यों और राजस्थान के सात जिलों से गुजर रहा है दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हाइवे :- दिल्ली से मुंबई तक बन रहे एक्सप्रेस वे से वैसे तो देश के हर उस यात्री को राहत मिलेगी जो एक्सप्रेस  देश के पांच राज्य  दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में होकर एक्सप्रेस वे बनाया जा रहा है वहीं, राजस्थान के 7 जिलों अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी और कोटा होता हुआ हाईवे मुंबई तक जा रहा है। जिससे इन राज्य के लोगों को रोजगार मिलेगा और इनका सर्वाधिक विकास होगा
 
                                        
मेरा ब्लॉग पढ़ने वाले सभी लोगों का धन्यवाद 🙏
            My Blogger site-
 
 
YouTube Channel - को सब्सक्राइब लाइक और शेयर करें
  
 
 

                                                                                                              🖋️ आर के मीणा

                              
 
                                                                                                                
 

सोमवार, 16 जनवरी 2023

Informatics Assistant (सूचना सहायकों) Recruitment 2023: सूचना सहायक के 2730 पदों के लिए अधिसूचना जारी

 

RSMSSB

 Informatics Assistant Recruitment 2023: राजस्थान में 2730 सूचना सहायकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी :-  
आवेदन - 27 जनवरी 2023 से  25 फरवरी तक कर सकते है।
उक्त पद सूचना प्रोद्योगिकी और संचार विभाग के लिए की जा रही है/
राजस्थान सरकार के अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा के अंतर्गत सूचना सहायकों की भर्ती के लिए अधिसूचना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) द्वारा जारी की गई है। बोर्ड द्वारा आज, 16 जनवरी 2023 को जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2415 और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 315 सूचना सहायकों की भर्ती की जानी है। वहीं, कुल घोषित पदों में से 30 फीसदी रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेंगी।

RSMSSB Informatics Assistant Recruitment 2023: राजस्थान सूचना सहायक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया :-



राजस्थान सूचना सहायक भर्ती के लिए योग्यता :-

राजस्थान में सूचना सहायकों की भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान या कंप्यूटर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर अप्लीकेशन या कंप्यूटर साइंस व इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्यूनिकेशन या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट या हायर डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। सामान्य स्नातक के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा किए उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से कम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार दी गई है

पदों का वर्गों के अनुसार विवरण :-


राजस्थान सूचना सहायक भर्ती 2023 Application Fees : 

राजस्थान सूचना सहायक भर्ती 2023 के लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए ₹400 एससी एसटी कैटेगरी के लिए ₹250 अन्य कैटेगरी के लिए ₹250 इसके अलावा एप्लीकेशन फीस कि अधिक जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

  • सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु : 450 रुपए
  • राजस्थान के नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक हेतु : 350 रुपए
  • समस्त विशेष योग्यजन एवं राज्य के अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के आवेदन हेतु : 250 रुपए
  • सभी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है, के लिए अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के समान ही परीक्षा शुल्क 250 रुपए देय होगा
  • अधिक जानकारी के लिए   https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर देखें /
Rajasthan सूचना सहायक लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम:-


                                                                                                                     🎤  आर के मीणा

शनिवार, 10 दिसंबर 2022

इशान किशन (Ishan Kishan) ने जड़ा दोहरे शतक

 

इशान किशन (Ishan Kishan) ने जड़ा दोहरे शतक

भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे एकदिव में टीम इंडिया ने 3 मैच की सीरीज के आखिरी एकदिवसीय मैच में बांग्लादेश को 227 रन से हराया। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश में 24 जून 2015 को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच (One Day International Match) में जीत हासिल की थी। तब उसने मीरपुर (Mirpur) में मेजबान टीम को 77 रन से हराया था। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में रनों के लिहाज से भारत की यह तीसरी सबसे बड़ी जीत (3rd Largest Win) है।



आज के मुकाबले की बात करें तो चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत (India) ने इशान किशन (Ishan Kishan) के दोहरे शतक और विराट कोहली (Virat Kohli) के शतक की मदद से 50 ओवर में 8 विकेट पर 409 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश (Bangladesh) की टीम 34 ओवर में 182 रन पर ऑलआउट हो गई।

विश्व में सबसे कम उम्र (मात्र 24 वर्ष) में ईशान किसने ने दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है।

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) ने वनडे क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक ठोक दिया है. इशान ने बांग्लादेश के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 126 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया. चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में इशान ने 210 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली.सबसे पहले भारत में सचिन तेंदुलकर ने दोहरा शतक जड़ा था।

ईशान किशन ने वनडे इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का करिश्मा किया है. उन्होंने अपनी डबल सेंचुरी 113 गेंद पर पूरी की. इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया. गेल ने साल 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ 138 बॉल पर दोहरा शतक जड़ा था।


                🖋️आर के मीणा 

गुरुवार, 17 नवंबर 2022

गुलाबी नगर जयपुर

               *गुलाबी नगर जयपुर*

जयपुर शहर भारत संघ के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी है। जयपुर राजस्थान का सबसे बडा शहर है। जयपुर को पिंक सिटी अथवा गुलाबी नगरी भी कहते है। जयपुर की स्थापना आमेर के महाराजा सवाई जयसिंह ने सन् 18 नवम्बर 1727 की थी। यह शहर तीन ओर से अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ है। जयपुर शहर की पहचान यहाँ के महलों और पुराने घरों में लगे गुलाबी धौलपुरी पत्थरों से होती है जो यहाँ के स्थापत्य की खूबी है। जयपुर शहर की सुरक्षा के लिए तत्कालीन राजाओं ने जयपुर के चारों तरफ परकोटे का निर्माण करवाया गया था। परकोटे के मुख्य द्वारों पर लकड़ी के बड़े-बड़े दरवाजों का निर्माण करवाया गया था आपात स्थिति में इन दरवाजों को बंद कर दिया जाता था जिससे परकोटा पूरी तरह से सुरक्षित रहता था। 1876 ईसवी में तत्कालीन महाराज सवाई रामसिंह ने इंग्लैंड की महारानी एलिज़ाबेथ प्रिंस ऑफ वेल्स युवराज अल्बर्ट के स्वागत में पूरे शहर को गुलाबी रंग से सजा दिया था। तभी से शहर का नाम गुलाबी नगरी पड़ा है। राजा जयसिंह द्वितीय के नाम पर ही इस शहर का नाम जयपुर पड़ा। जयपुर शहर अपनी बसावट और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, इसे देखने के लिए देसी नहीं विदेशी पर्यटक भी खूब आते हैं।


 जयपुर वर्तमान में भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी है।यूनेस्को द्वारा जुलाई 2019 में जयपुर को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा दिया गया है जयपुर अपनी समृद्ध भवन निर्माण-परंपरा, सरस-संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। भारत के मानचित्र में उनकी स्थिति अर्थात लोकेशन को देखने पर यह एक त्रिभुज का आकार लेते हैं। इस कारण इन्हें भारत का स्वर्णिम त्रिभुज इंडियन गोल्डन ट्रायंगल कहते हैं।  संघीय राजधानी दिल्ली से जयपुर की दूरी 280 किलोमीटर है।

जयपुर शहर और उसके आसपास बहुत सारे प्रसिद्ध पर्यटक स्थान है जैसे जयपुर के बीचो बीच हवा महल, सिटी पैलेस, गोविंद देव जी मंदिर, मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर, जंतर मंतर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, नाहरगढ़ की पहाड़ी पर नाहरगढ़ फोर्ट, जयगढ़ फोर्ट, जल महल, अंबागढ़ फोर्ट, अल्बर्ट हॉल रामनिवास बाग, नाहरगढ़ जैविक उद्यान, सर्गासूली, सिसोदिया रानी बाग, गलता तीर्थ आदि पर्यटक स्थल एवं प्रसिद्ध मंदिर है जिसको देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते हैं।



जयपुर जिले के प्रमुख त्यौहार और मेला का आयोजन किया जाता है जैसे - गणगौर का मेला गणगौर की सवारी शीतला माता का मेला चाकसू , गधों का मेला भावगढ बन्ध्या लूनियावास, गलता तीर्थ का मेला, डूंगरी गणेश गणेश चतुर्थी मेला आदि।

जयपुर की लगभग 7 लाख की जनसंख्या है जयपुर मे 19 विधानसभा क्षेत्र और जयपुर शहर का सर्वांगीण विकास के लिए दो नगर निगम का निर्माण किया गया है जयपुर हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर। जयपुर में राजस्थान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल, सवाई मानसिंह स्टेडियम भी है।


मेरा ब्लॉग पढ़ने वाले सभी लोगों का धन्यवाद 🙏

            My Blogger site-

https://rkm1798.blogspot.com/


YouTube Channel -

https://www.youtube.com/@rkmtechinfo3352 

                                                          🖋️ आर के मीणा 

क्या आप अपने सालों पुराने बैंक खातों में पैसे रखकर भूल गए हैं? अब आया याद तो निकालें कैसे? RBI ने बताया तरीका

  क्या आप अपने  सालों   पुराने बैंक खातों में पैसे रखकर भूल गए हैं?  अब आया याद तो निकालें कैसे? RBI ने बताया तरीका भा रतीय रिजर्व बैंक के न...