जयपुर की स्थापना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जयपुर की स्थापना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 17 नवंबर 2022

गुलाबी नगर जयपुर

               *गुलाबी नगर जयपुर*

जयपुर शहर भारत संघ के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी है। जयपुर राजस्थान का सबसे बडा शहर है। जयपुर को पिंक सिटी अथवा गुलाबी नगरी भी कहते है। जयपुर की स्थापना आमेर के महाराजा सवाई जयसिंह ने सन् 18 नवम्बर 1727 की थी। यह शहर तीन ओर से अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ है। जयपुर शहर की पहचान यहाँ के महलों और पुराने घरों में लगे गुलाबी धौलपुरी पत्थरों से होती है जो यहाँ के स्थापत्य की खूबी है। जयपुर शहर की सुरक्षा के लिए तत्कालीन राजाओं ने जयपुर के चारों तरफ परकोटे का निर्माण करवाया गया था। परकोटे के मुख्य द्वारों पर लकड़ी के बड़े-बड़े दरवाजों का निर्माण करवाया गया था आपात स्थिति में इन दरवाजों को बंद कर दिया जाता था जिससे परकोटा पूरी तरह से सुरक्षित रहता था। 1876 ईसवी में तत्कालीन महाराज सवाई रामसिंह ने इंग्लैंड की महारानी एलिज़ाबेथ प्रिंस ऑफ वेल्स युवराज अल्बर्ट के स्वागत में पूरे शहर को गुलाबी रंग से सजा दिया था। तभी से शहर का नाम गुलाबी नगरी पड़ा है। राजा जयसिंह द्वितीय के नाम पर ही इस शहर का नाम जयपुर पड़ा। जयपुर शहर अपनी बसावट और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, इसे देखने के लिए देसी नहीं विदेशी पर्यटक भी खूब आते हैं।


 जयपुर वर्तमान में भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी है।यूनेस्को द्वारा जुलाई 2019 में जयपुर को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा दिया गया है जयपुर अपनी समृद्ध भवन निर्माण-परंपरा, सरस-संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। भारत के मानचित्र में उनकी स्थिति अर्थात लोकेशन को देखने पर यह एक त्रिभुज का आकार लेते हैं। इस कारण इन्हें भारत का स्वर्णिम त्रिभुज इंडियन गोल्डन ट्रायंगल कहते हैं।  संघीय राजधानी दिल्ली से जयपुर की दूरी 280 किलोमीटर है।

जयपुर शहर और उसके आसपास बहुत सारे प्रसिद्ध पर्यटक स्थान है जैसे जयपुर के बीचो बीच हवा महल, सिटी पैलेस, गोविंद देव जी मंदिर, मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर, जंतर मंतर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, नाहरगढ़ की पहाड़ी पर नाहरगढ़ फोर्ट, जयगढ़ फोर्ट, जल महल, अंबागढ़ फोर्ट, अल्बर्ट हॉल रामनिवास बाग, नाहरगढ़ जैविक उद्यान, सर्गासूली, सिसोदिया रानी बाग, गलता तीर्थ आदि पर्यटक स्थल एवं प्रसिद्ध मंदिर है जिसको देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते हैं।



जयपुर जिले के प्रमुख त्यौहार और मेला का आयोजन किया जाता है जैसे - गणगौर का मेला गणगौर की सवारी शीतला माता का मेला चाकसू , गधों का मेला भावगढ बन्ध्या लूनियावास, गलता तीर्थ का मेला, डूंगरी गणेश गणेश चतुर्थी मेला आदि।

जयपुर की लगभग 7 लाख की जनसंख्या है जयपुर मे 19 विधानसभा क्षेत्र और जयपुर शहर का सर्वांगीण विकास के लिए दो नगर निगम का निर्माण किया गया है जयपुर हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर। जयपुर में राजस्थान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल, सवाई मानसिंह स्टेडियम भी है।


मेरा ब्लॉग पढ़ने वाले सभी लोगों का धन्यवाद 🙏

            My Blogger site-

https://rkm1798.blogspot.com/


YouTube Channel -

https://www.youtube.com/@rkmtechinfo3352 

                                                          🖋️ आर के मीणा 

क्या आप अपने सालों पुराने बैंक खातों में पैसे रखकर भूल गए हैं? अब आया याद तो निकालें कैसे? RBI ने बताया तरीका

  क्या आप अपने  सालों   पुराने बैंक खातों में पैसे रखकर भूल गए हैं?  अब आया याद तो निकालें कैसे? RBI ने बताया तरीका भा रतीय रिजर्व बैंक के न...