कोराना वाइरस (COVID-19) के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी।
कोरोना वाइरस (COVID-19) - कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी पूरे विश्व में आग की तरह फैल रही है इसे रोकने के लिए भारत सरकार और राज्य सरकारें अपना शत-प्रतिशत कार्य कर रही है लेकिन कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और इस बीमारी को बढ़ाने में बल दे रहे जो हमारे देश के लिए बहुत ही खतरा है। कोरोना वायरस किसी जाति, धर्म को देखकर नहीं लगता है अतः हिंदुस्तान को एकजुटता दिखा कर ही लड़ जा सकता है।
माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा भारत में जनता कर्फ्यू , प्रकाश उत्सव के रूप में मना कर विश्व में एकजुटता की मिसाल कायम की है। जिसका पुरा श्रेय हिंदुस्तान की जनता को जाता है।
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार इस वायरस को लेकर बहुत सतर्क है और कई कठोर निर्णय सरकार द्वारा दिए गए हैं। जिसकी प्रशंसा माननीय प्रधानमंत्री और कई राज्य सरकारों ने भी की है। राजस्थान की जनता को सरकार के निर्णयों की शत-प्रतिशत पालना करना आवश्यक है। तब जाकर हम इस महामारी से विजय प्राप्त कर सकते हैं।
हमारे सभी जन-प्रतिनिधि, अधिकारी /कर्मचारी, सैनिक, पुलिस, चिकित्सा कर्मी, मिडिया कर्मी, सफाई कर्मचारी दिन रात अपनी जान की परवाह करें बीना 24 घंटे सेवा में तत्पर लगे हुए हैं। इन सब का हमको तहे दिल से सम्मान,आदर और इनका हौसला अफजाई करना चाहिए।
राजस्थान के सरकारी कर्मचारी, प्राइवेट कंपनी कर्मचारी, बड़े-बड़े उद्योगपति और कई भामाशाह अपने सामर्थ्य अनुसार इस महामारी से लड़ने के लिए तह दिल से किसी ने किसी प्रकार से अपना योगदान दे रहे हैं। कोई भी गरीबी जो प्रतिदिन कमाता और खाता है था ऐसा कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए यह उद्देश्य सरकार का है जिसमें सभी लोग धन,खाने के पैकेट, सुखा राशन लोगों तक निरंतर पहुंचाए जा रहा है। लेकिन कई जगह से खबरें आ रही है की सक्षम लोग भी भामाशाह व सरकार द्वारा वितरण किए जा रहे हैं खाने के पैकेट या सुखा राशन नहीं मिलने की शिकायतें कंट्रोल रूम पर की जाती है जब फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाता है तो वह परिपूर्ण रूप से सम्पन्न लोग होते हैं। जो बिल्कुल गलत है।
सरकार और सभी अधिकारी/ कर्मचारी अपने स्तर पर इस महामारी से छुटकारा पाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन इसके लिए हर व्यक्ति को स्वयं प्रेरित होकर जागरूक होने की आवश्यकता है ।
1- सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी सख्ती से पालना की जाएगी।
2- सभी अपने घर पर रहे।
3- हमेशा मास्क का उपयोग करें।
4- खांसते, छिकते समय टिशू पेपर कुमार का उपयोग करें।
5- 15-20 मिनट के अंतराल में अपने हाथों को साबुन से रगड़ रगड़ कर 20 से 30 सैकंड धोएं।
🙏 घर में रहे, जागरूक रहें, सुरक्षित, स्वस्थ रहें 🙏
को - कोई
रो - रोड़ पर
ना - ना निकले।
।। कोरोना से लड़ेगा इण्डिया, जितेगा इण्डिया।।
# राजस्थान सतर्क है।
🖋️ रामकिशोर मीणा