रविवार, 21 सितंबर 2025

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, बिजली उपभोक्ताओं को 150 यूनिट फ्री मिलेगी बिजली

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, बिजली उपभोक्ताओं को 150 यूनिट फ्री मिलेगी बिजली

राजस्थान विधुत विभाग:- उपमुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती एवं सुलभ सौर ऊर्जा के माध्यम से ऊर्जा दाता बनाने के लिए एक अनूठी पहल की है।

राजस्थान में मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के तहत अब तक 100 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। प्रदेश में 1.04 करोड़ लाभार्थी हैं जो वर्तमान में इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। हाल ही में जारी बजट में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने नई योजना की घोषणा करते हुए 150 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया था। अब पीएम सूर्य घर योजना के तहत अपने घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाने पर उपभोक्ता 150 यूनिट निशुल्क बिजली उपभोग कर सकेंगे। योजना में रजिस्टर्ड उपभोक्ता अगर 150 यूनिट तक ही बिजली उपयोग कर रहे हैं तो ऐसे उपभोकताओं के घरों पर सोलर प्लांट भी निशुल्क लगाया जा सकेगा।



मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में पूर्व में कांग्रेस सरकार ने 1.04 करोड़ उपभोक्ताओं ने रजिट्रेशन कराया था। जो उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके, वे अभी तक इस योजना के लाभ नहीं ले पायेंगे। सोलर प्लांट लगाने पर केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली तय सबसिडी के साथ राज्य सरकार भी 17,000 रुपए की सबसिडी देगी। अतिरिक्त बिजली उत्पादन होने पर ग्रिड को बिजली बेचने पर अनरजिस्टर्ड उपभोक्ताओं को 15 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। 

सोलर क्षमता - केन्द्र सब्सिडी - राज्य सहयोग - कुल पैसों की बचत ।

1.1 किलोवाट - 33,000 - 17,000 - 50,000,

2 किलोवाट - 60,000 - 17,000 - 77,000,

3 किलोवाट - 78,000 - 17,000 - 95,000,

4 किलोवाट - 78,000 - 17,000 - 95,000,

5 किलोवाट - 78,000 - 17,000 - 95,000,



सरकार की इस योजना का लाभ पात्र उपभोक्ता ले सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु अपने नजदीकी विधुत विभाग की कार्यलय से प्राप्त कर सकते हैं।

      🖋️आर.के.मीणा                                                        RKMTECHINFO                                                      @rkmjobsinfo 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

क्या आप अपने सालों पुराने बैंक खातों में पैसे रखकर भूल गए हैं? अब आया याद तो निकालें कैसे? RBI ने बताया तरीका

  क्या आप अपने  सालों   पुराने बैंक खातों में पैसे रखकर भूल गए हैं?  अब आया याद तो निकालें कैसे? RBI ने बताया तरीका भा रतीय रिजर्व बैंक के न...