गुरुवार, 17 नवंबर 2022

गुलाबी नगर जयपुर

               *गुलाबी नगर जयपुर*

जयपुर शहर भारत संघ के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी है। जयपुर राजस्थान का सबसे बडा शहर है। जयपुर को पिंक सिटी अथवा गुलाबी नगरी भी कहते है। जयपुर की स्थापना आमेर के महाराजा सवाई जयसिंह ने सन् 18 नवम्बर 1727 की थी। यह शहर तीन ओर से अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ है। जयपुर शहर की पहचान यहाँ के महलों और पुराने घरों में लगे गुलाबी धौलपुरी पत्थरों से होती है जो यहाँ के स्थापत्य की खूबी है। जयपुर शहर की सुरक्षा के लिए तत्कालीन राजाओं ने जयपुर के चारों तरफ परकोटे का निर्माण करवाया गया था। परकोटे के मुख्य द्वारों पर लकड़ी के बड़े-बड़े दरवाजों का निर्माण करवाया गया था आपात स्थिति में इन दरवाजों को बंद कर दिया जाता था जिससे परकोटा पूरी तरह से सुरक्षित रहता था। 1876 ईसवी में तत्कालीन महाराज सवाई रामसिंह ने इंग्लैंड की महारानी एलिज़ाबेथ प्रिंस ऑफ वेल्स युवराज अल्बर्ट के स्वागत में पूरे शहर को गुलाबी रंग से सजा दिया था। तभी से शहर का नाम गुलाबी नगरी पड़ा है। राजा जयसिंह द्वितीय के नाम पर ही इस शहर का नाम जयपुर पड़ा। जयपुर शहर अपनी बसावट और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, इसे देखने के लिए देसी नहीं विदेशी पर्यटक भी खूब आते हैं।


 जयपुर वर्तमान में भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी है।यूनेस्को द्वारा जुलाई 2019 में जयपुर को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा दिया गया है जयपुर अपनी समृद्ध भवन निर्माण-परंपरा, सरस-संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। भारत के मानचित्र में उनकी स्थिति अर्थात लोकेशन को देखने पर यह एक त्रिभुज का आकार लेते हैं। इस कारण इन्हें भारत का स्वर्णिम त्रिभुज इंडियन गोल्डन ट्रायंगल कहते हैं।  संघीय राजधानी दिल्ली से जयपुर की दूरी 280 किलोमीटर है।

जयपुर शहर और उसके आसपास बहुत सारे प्रसिद्ध पर्यटक स्थान है जैसे जयपुर के बीचो बीच हवा महल, सिटी पैलेस, गोविंद देव जी मंदिर, मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर, जंतर मंतर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, नाहरगढ़ की पहाड़ी पर नाहरगढ़ फोर्ट, जयगढ़ फोर्ट, जल महल, अंबागढ़ फोर्ट, अल्बर्ट हॉल रामनिवास बाग, नाहरगढ़ जैविक उद्यान, सर्गासूली, सिसोदिया रानी बाग, गलता तीर्थ आदि पर्यटक स्थल एवं प्रसिद्ध मंदिर है जिसको देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते हैं।



जयपुर जिले के प्रमुख त्यौहार और मेला का आयोजन किया जाता है जैसे - गणगौर का मेला गणगौर की सवारी शीतला माता का मेला चाकसू , गधों का मेला भावगढ बन्ध्या लूनियावास, गलता तीर्थ का मेला, डूंगरी गणेश गणेश चतुर्थी मेला आदि।

जयपुर की लगभग 7 लाख की जनसंख्या है जयपुर मे 19 विधानसभा क्षेत्र और जयपुर शहर का सर्वांगीण विकास के लिए दो नगर निगम का निर्माण किया गया है जयपुर हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर। जयपुर में राजस्थान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल, सवाई मानसिंह स्टेडियम भी है।


मेरा ब्लॉग पढ़ने वाले सभी लोगों का धन्यवाद 🙏

            My Blogger site-

https://rkm1798.blogspot.com/


YouTube Channel -

https://www.youtube.com/@rkmtechinfo3352 

                                                          🖋️ आर के मीणा 

गुरुवार, 3 नवंबर 2022

राजस्थान डिजिफेस्ट और जॉब फेयर-2022

 

राजस्थान डिजिफेस्ट और जॉब फेयर-2022


सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा 11-12 नवम्बर, 2022 को तकनीक एवं उद्यमिता के क्षेत्र में युवाओं को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार द्वारा राजस्थान डिजिफेस्ट और जॉब फेयर-2022 का आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जोधपुर में किया जा रहा है।



सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग का मानना है कि दुनिया लगभग हर दिन नई टेक्नोलॉजी से मुख़ातिब हो रही है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि हम भविष्य के हिसाब से इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करें
राजस्थान सरकार द्वारा रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रदेश में जगह-जगह जॉब्स फेयर (Job Fair) का आयोजन कर रहा है इस मेले (Job Fair) का उद्देश्य राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवक ओर युवतियाँ को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। राज्य के जो शिक्षित बेरोजगार युवा नौकरी की तलाश कर रहे है वह इस Jobs Fair के तहत भाग ले सकते है और रोजगार प्राप्त कर सकते है

इस Jobs Fair के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, (Employment Portal की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं

 इसके अलावा सीधे इस लिंक  https://itjobfair.rajasthan.gov.in/  पर क्लिक करके भी Jobs Fair के लिए आवेदन कर सकते हैं



दो दिवसीय फेस्टिवल राजस्थान डिजिफेस्ट और जॉब फेयर राजस्थान सरकार के प्रयासों का हिस्सा  है ।  ऐसे प्रयास जो स्टार्टअप्स, लीडर्समेंटर्स, इंडस्ट्री, स्टूडेंट्स आदि को नेटवर्किंग के लिए एक प्लेटफॉर्म देते हैं। साथ ही यह आईटी और टेक्नोलॉजी में विकास के अवसरों  को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने में मददगार हैं. यह समाज के अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स के बीच बिजनेस को सरल और सुगम बनाने का प्रयास है। इस मेगा इवेंट में राजस्थान के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले युवाओं को शामिल किया जाएगा. यह इसलिए किया जा रहा है ताकि उनके रोजगार का दायरा बढ़ सके और वे आंत्रप्रेन्योरशिप की अवधारणा को समझ सकें इसमें स्टार्टअप एक्सपो और कॉन्फ्रेंस जैसे प्रोग्राम होंगे. साथ ही स्टार्टअप्स को गाइड करने के लिए नॉलेज सेशनइंटरव्यू अपस्किलिंगसरकारी प्रक्रियाओं को ऑटोमेट करने के लिए वर्कशॉप्स आदि बहुत कुछ होगा।


 इस Jobs Fair में आए अलग अलग कम्पनियां अपनी कंपनियों में रिक्त जगहों को भरने के लिए उम्मीदवारों को उनकी योग्यता अनुसार चयन करेंगे

Job Fair Rajasthan में योग्यता :-

Jobs Fair में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, B .SC , B .Com, B .A , M .A , डिप्लोमा, तकनीकी योग्यता आदि होनी चाहिए



Job Fair Rajasthan में इन डॉक्यूमेंट्स की होगी आवश्यकता:-


1- पहचान पत्र  2- आधार कार्ड  3-शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र

4- पासपोर्ट साइज फोटो  5- मोबाइल नंबर


आवेदन  फॉर्म :-  https://itjobfair.rajasthan.gov.in/




My Blogger site-
https://rkm1798.blogspot.com/


YouTube Channel -
https://youtube.com/channel/UCqFMP3lq
Jhttps://youtube.com/channel/UCqFMP3lqJfH0MUxd73xowjAxd
 
                           

                                                                                          💻 आर. के. मीणा


क्या आप अपने सालों पुराने बैंक खातों में पैसे रखकर भूल गए हैं? अब आया याद तो निकालें कैसे? RBI ने बताया तरीका

  क्या आप अपने  सालों   पुराने बैंक खातों में पैसे रखकर भूल गए हैं?  अब आया याद तो निकालें कैसे? RBI ने बताया तरीका भा रतीय रिजर्व बैंक के न...