शनिवार, 10 दिसंबर 2022

इशान किशन (Ishan Kishan) ने जड़ा दोहरे शतक

 

इशान किशन (Ishan Kishan) ने जड़ा दोहरे शतक

भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे एकदिव में टीम इंडिया ने 3 मैच की सीरीज के आखिरी एकदिवसीय मैच में बांग्लादेश को 227 रन से हराया। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश में 24 जून 2015 को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच (One Day International Match) में जीत हासिल की थी। तब उसने मीरपुर (Mirpur) में मेजबान टीम को 77 रन से हराया था। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में रनों के लिहाज से भारत की यह तीसरी सबसे बड़ी जीत (3rd Largest Win) है।



आज के मुकाबले की बात करें तो चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत (India) ने इशान किशन (Ishan Kishan) के दोहरे शतक और विराट कोहली (Virat Kohli) के शतक की मदद से 50 ओवर में 8 विकेट पर 409 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश (Bangladesh) की टीम 34 ओवर में 182 रन पर ऑलआउट हो गई।

विश्व में सबसे कम उम्र (मात्र 24 वर्ष) में ईशान किसने ने दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है।

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) ने वनडे क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक ठोक दिया है. इशान ने बांग्लादेश के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 126 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया. चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में इशान ने 210 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली.सबसे पहले भारत में सचिन तेंदुलकर ने दोहरा शतक जड़ा था।

ईशान किशन ने वनडे इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का करिश्मा किया है. उन्होंने अपनी डबल सेंचुरी 113 गेंद पर पूरी की. इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया. गेल ने साल 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ 138 बॉल पर दोहरा शतक जड़ा था।


                🖋️आर के मीणा 

गुरुवार, 17 नवंबर 2022

गुलाबी नगर जयपुर

               *गुलाबी नगर जयपुर*

जयपुर शहर भारत संघ के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी है। जयपुर राजस्थान का सबसे बडा शहर है। जयपुर को पिंक सिटी अथवा गुलाबी नगरी भी कहते है। जयपुर की स्थापना आमेर के महाराजा सवाई जयसिंह ने सन् 18 नवम्बर 1727 की थी। यह शहर तीन ओर से अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ है। जयपुर शहर की पहचान यहाँ के महलों और पुराने घरों में लगे गुलाबी धौलपुरी पत्थरों से होती है जो यहाँ के स्थापत्य की खूबी है। जयपुर शहर की सुरक्षा के लिए तत्कालीन राजाओं ने जयपुर के चारों तरफ परकोटे का निर्माण करवाया गया था। परकोटे के मुख्य द्वारों पर लकड़ी के बड़े-बड़े दरवाजों का निर्माण करवाया गया था आपात स्थिति में इन दरवाजों को बंद कर दिया जाता था जिससे परकोटा पूरी तरह से सुरक्षित रहता था। 1876 ईसवी में तत्कालीन महाराज सवाई रामसिंह ने इंग्लैंड की महारानी एलिज़ाबेथ प्रिंस ऑफ वेल्स युवराज अल्बर्ट के स्वागत में पूरे शहर को गुलाबी रंग से सजा दिया था। तभी से शहर का नाम गुलाबी नगरी पड़ा है। राजा जयसिंह द्वितीय के नाम पर ही इस शहर का नाम जयपुर पड़ा। जयपुर शहर अपनी बसावट और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, इसे देखने के लिए देसी नहीं विदेशी पर्यटक भी खूब आते हैं।


 जयपुर वर्तमान में भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी है।यूनेस्को द्वारा जुलाई 2019 में जयपुर को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा दिया गया है जयपुर अपनी समृद्ध भवन निर्माण-परंपरा, सरस-संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। भारत के मानचित्र में उनकी स्थिति अर्थात लोकेशन को देखने पर यह एक त्रिभुज का आकार लेते हैं। इस कारण इन्हें भारत का स्वर्णिम त्रिभुज इंडियन गोल्डन ट्रायंगल कहते हैं।  संघीय राजधानी दिल्ली से जयपुर की दूरी 280 किलोमीटर है।

जयपुर शहर और उसके आसपास बहुत सारे प्रसिद्ध पर्यटक स्थान है जैसे जयपुर के बीचो बीच हवा महल, सिटी पैलेस, गोविंद देव जी मंदिर, मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर, जंतर मंतर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, नाहरगढ़ की पहाड़ी पर नाहरगढ़ फोर्ट, जयगढ़ फोर्ट, जल महल, अंबागढ़ फोर्ट, अल्बर्ट हॉल रामनिवास बाग, नाहरगढ़ जैविक उद्यान, सर्गासूली, सिसोदिया रानी बाग, गलता तीर्थ आदि पर्यटक स्थल एवं प्रसिद्ध मंदिर है जिसको देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते हैं।



जयपुर जिले के प्रमुख त्यौहार और मेला का आयोजन किया जाता है जैसे - गणगौर का मेला गणगौर की सवारी शीतला माता का मेला चाकसू , गधों का मेला भावगढ बन्ध्या लूनियावास, गलता तीर्थ का मेला, डूंगरी गणेश गणेश चतुर्थी मेला आदि।

जयपुर की लगभग 7 लाख की जनसंख्या है जयपुर मे 19 विधानसभा क्षेत्र और जयपुर शहर का सर्वांगीण विकास के लिए दो नगर निगम का निर्माण किया गया है जयपुर हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर। जयपुर में राजस्थान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल, सवाई मानसिंह स्टेडियम भी है।


मेरा ब्लॉग पढ़ने वाले सभी लोगों का धन्यवाद 🙏

            My Blogger site-

https://rkm1798.blogspot.com/


YouTube Channel -

https://www.youtube.com/@rkmtechinfo3352 

                                                          🖋️ आर के मीणा 

गुरुवार, 3 नवंबर 2022

राजस्थान डिजिफेस्ट और जॉब फेयर-2022

 

राजस्थान डिजिफेस्ट और जॉब फेयर-2022


सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा 11-12 नवम्बर, 2022 को तकनीक एवं उद्यमिता के क्षेत्र में युवाओं को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार द्वारा राजस्थान डिजिफेस्ट और जॉब फेयर-2022 का आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जोधपुर में किया जा रहा है।



सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग का मानना है कि दुनिया लगभग हर दिन नई टेक्नोलॉजी से मुख़ातिब हो रही है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि हम भविष्य के हिसाब से इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करें
राजस्थान सरकार द्वारा रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रदेश में जगह-जगह जॉब्स फेयर (Job Fair) का आयोजन कर रहा है इस मेले (Job Fair) का उद्देश्य राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवक ओर युवतियाँ को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। राज्य के जो शिक्षित बेरोजगार युवा नौकरी की तलाश कर रहे है वह इस Jobs Fair के तहत भाग ले सकते है और रोजगार प्राप्त कर सकते है

इस Jobs Fair के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, (Employment Portal की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं

 इसके अलावा सीधे इस लिंक  https://itjobfair.rajasthan.gov.in/  पर क्लिक करके भी Jobs Fair के लिए आवेदन कर सकते हैं



दो दिवसीय फेस्टिवल राजस्थान डिजिफेस्ट और जॉब फेयर राजस्थान सरकार के प्रयासों का हिस्सा  है ।  ऐसे प्रयास जो स्टार्टअप्स, लीडर्समेंटर्स, इंडस्ट्री, स्टूडेंट्स आदि को नेटवर्किंग के लिए एक प्लेटफॉर्म देते हैं। साथ ही यह आईटी और टेक्नोलॉजी में विकास के अवसरों  को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने में मददगार हैं. यह समाज के अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स के बीच बिजनेस को सरल और सुगम बनाने का प्रयास है। इस मेगा इवेंट में राजस्थान के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले युवाओं को शामिल किया जाएगा. यह इसलिए किया जा रहा है ताकि उनके रोजगार का दायरा बढ़ सके और वे आंत्रप्रेन्योरशिप की अवधारणा को समझ सकें इसमें स्टार्टअप एक्सपो और कॉन्फ्रेंस जैसे प्रोग्राम होंगे. साथ ही स्टार्टअप्स को गाइड करने के लिए नॉलेज सेशनइंटरव्यू अपस्किलिंगसरकारी प्रक्रियाओं को ऑटोमेट करने के लिए वर्कशॉप्स आदि बहुत कुछ होगा।


 इस Jobs Fair में आए अलग अलग कम्पनियां अपनी कंपनियों में रिक्त जगहों को भरने के लिए उम्मीदवारों को उनकी योग्यता अनुसार चयन करेंगे

Job Fair Rajasthan में योग्यता :-

Jobs Fair में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, B .SC , B .Com, B .A , M .A , डिप्लोमा, तकनीकी योग्यता आदि होनी चाहिए



Job Fair Rajasthan में इन डॉक्यूमेंट्स की होगी आवश्यकता:-


1- पहचान पत्र  2- आधार कार्ड  3-शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र

4- पासपोर्ट साइज फोटो  5- मोबाइल नंबर


आवेदन  फॉर्म :-  https://itjobfair.rajasthan.gov.in/




My Blogger site-
https://rkm1798.blogspot.com/


YouTube Channel -
https://youtube.com/channel/UCqFMP3lq
Jhttps://youtube.com/channel/UCqFMP3lqJfH0MUxd73xowjAxd
 
                           

                                                                                          💻 आर. के. मीणा


गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना (Mukhyamantri Free Moblie Yojana 2022)

 मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना

                                          (Mukhyamantri Free Moblie Yojana 2022) 


राजस्थान सरकार द्वारा Mukhyamantri Free Moblie Yojana 2022 के तहत खाद्य सुरक्षा योजना में पंजीकृत  परिवार की महिला मुखियाओं या चिरंजीवी योजना से लाभान्वित परिवारों की महिला मुखियाओं को प्रदान ही फ्री स्माटफोन दिया जायेगा । इस योजना का नाम अब मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना कर दिया गया है ।  फ्री उपलब्ध करवाया गये  स्माटफोन  में 3 वर्ष तक इंटरनेट की सेवा भी प्रदान की जाएगी। यह स्मार्टफोन प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। स्मार्टफोन की प्राप्ति करने के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 को आरंभ करने की घोषणा बजट भाषण 2022-23 में की गई थी। यह योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए डिजिटल सेवा को सुलभ बनाएगी। इसके अलावा सभी सरकारी योजनाओं की पहुंच भी महिलाओं तक सुनिश्चित करेगी। 


मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य  महिलाओं को  डिजिटल सेवाओं की जानकारियों एवम् राज्य सरकारी दुवारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी महिलाओं को प्राप्त हो सकेगी। यह योजना महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से राजस्थान की महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। प्रदेश की महिलाएं Mukhyamantri Free Moblie Yojana के माध्यम से सभी डिजिटल सेवा का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकेंगी।

फ्री मोबाइल फ़ोन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज की सूची नीचे दी गयी है :-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • SSO ID
  • जन आधार कार्ड
  • Mobile Number
  • चिरंजीवी कार्ड
  • मोबाइल के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
  • यह मोबाइल स्क्रीन टच यानि स्मार्टफोन होगा।
  • मोबाइल में 3 साल तक फ्री इंटरनेट दिया जाएगा।
  • मोबाइल में 2 सिम कार्ड वाला दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के सम्बन्ध में राज्य सरकार दुवारा समय समय पर अपडेट गाइडलाइन जरी की जाएगी और प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जायेगा

Mukhyamantri Free Moblie Yojana Status :





My Blogger site-

YouTube Channel -
https://youtube.com/channel/UCqFMP3lq


 

💻 आर. के. मीणा



















बुधवार, 12 अक्टूबर 2022

करवा चौथ

                              करवा चौथ


करवा चौथ हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह भारत के राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है। यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह पर्व सौभाग्यवती स्त्रियाँ मनाती हैं।
पुरे वर्ष में महिलाएं चार चौथ का व्रत रखती है उसमें कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चौथ का बड़ा महत्व है। इसको बड़ी चौथ भी कहते हैं।



इस पर्व पर  विवाहित स्त्रियों के साथ-साथ अविवाहित लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत रखती है। सुबह स्नान करने के बाद करवा चौथ व्रत का संकल्प लेती है, उसके बाद चौथ माता की पूजा करती है और सभी महिलाएं एक साथ चौथ माता की कहानियां सुनती है। फिर अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती है। इस दिन पूजा के लिए 16 श्रृंगार करते हैं। इसके बाद पूजा के मुहूर्त में चौथ माता या मां गौरी और गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करते हैं। पूजा के समय भगवान को गंगाजल, नैवेद्य, धूप-दीप, अक्षत्, रोली, फूल, पंचामृत आदि अर्पित करते हैं । दोनों को श्रद्धापूर्वक फल एवं हलवा-पूरी का भोग लगाते हैं । इसके बाद चंद्रमा के उदय होने पर अर्घ्य देते हैं और फिर बाद पति के हाथों जल ग्रहण करके व्रत का पारण करते हैं।



यह व्रत 12 वर्ष तक अथवा 16 वर्ष तक निरंतर प्रति वर्ष किया जाता है। अवधि पूरी होने के पश्चात इस व्रत का उद्यापन (उपसंहार) किया जाता है। जो सुहागिन स्त्रियाँ आजीवन रखना चाहें वे जीवनभर इस व्रत को कर सकती हैं। इस व्रत के समान सौभाग्यदायक व्रत अन्य कोई दूसरा नहीं है। अतः सुहागिन स्त्रियाँ अपने सुहाग की रक्षार्थ इस व्रत का सतत पालन करें।
भारत देश में वैसे तो चौथ माता जी के कई मंदिर स्थित है, लेकिन सबसे प्राचीन एवं सबसे अधिक ख्याति प्राप्त मंदिर राजस्थान राज्य के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा गाँव में स्थित है। चौथ माता के नाम पर इस गाँव का नाम बरवाड़ा से चौथ का बरवाड़ा पड़ गया। चौथ माता मंदिर की स्थापना महाराजा भीमसिंह चौहान ने की थी।

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करकचतुर्थी (करवा-चौथ) व्रत करने का विधान है। इस व्रत की विशेषता यह है कि केवल सौभाग्यवती स्त्रियों को ही यह व्रत करने का अधिकार है। स्त्री किसी भी आयु, जाति, वर्ण, संप्रदाय की हो, सबको इस व्रत को करने का अधिकार है। जो सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियाँ अपने पति की आयु, स्वास्थ्य व सौभाग्य की कामना करती हैं वे यह व्रत रखती हैं।
करवाचौथ में महिलाएं दिन भर उपवास रखकर रात में चन्द्रमा को अ‌र्घ्य देने के उपरांत ही भोजन करने का विधान है।

उपरोक्त जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट और शेयर करे ।
Blog Link -

YouTube Channel -
https://youtube.com/channel/UCqFMP3lqJhttps://youtube.com/channel/UCqFMP3lqJfH0MUxd73xowjAxd73xowjA

                                   
                                               🖋️आर.के.मीणा

बुधवार, 14 सितंबर 2022

हिन्दि दिवस

राष्ट्रीय हिन्दी दिवस

भारत हमारे दे हैं हमारे दे की राष्ट्र भाषा हिन्दी है। हमारे दे की हिन्दी भाषा पर हमें गर्व है। दे की एकता और अखण्डता मे हमारी हिन्दी भाषा का बहुत बड़ा योगदान हैं। भारत के अधिकतर राज्यों में आजादी के समय ज्यादातर हिन्दी भाषा ही बोली जाती थी। इसलिए उस समय के जन-प्रतिनिधि और विद्वानों ने हिन्दी को राष्ट्र भाषा बनाने का निर्णय किया गया। दे के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1949 से इस दिन को हिन्दी दिवस के तौर पर मनाने के घोषणा की थी। इसके बाद 14 सितम्बर 1953 से पूरे भारत में प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को ‘’राष्ट्रीय हिन्दी दिवस’’ के रूप में मनाया जाता हैं।

हिन्दुस्तानी हैं हम गर्व करो हिन्दी भाषा पर,
समान देना और दिलाना दायित्व हैं हम पर।
 


स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद हिन्दी को राष्ट्र भाषा बनाने के लिए काका कालेलकर,हजारीप्रसाद द्विवेदी आदि महान् साहित्यकारों ने अथक प्रयास किया। हिन्दी भाषा को विश्व की 10 शक्तिशाली भाषाओं में गणना की जाती हैं। यह दिन पूरे भारत के लिए बडा महत्व एवं गर्व का दिन होता हैं।

इसका मुख्य उद्देश्य वर्ष में एक दिन इस बात से लोगो को अवगत कराना है कि जब तक हम लोग हिन्दी का उपयोग पूरी तरह से नहीं करेंगे तब तक हिन्दी भाषा का विकास सम्भव नहीं हैं। इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी के स्थान पर हिन्दी का उपयोग करने की सलाह दी जाती हैं। इसके अलावा जो वर्ष भर हिन्दी में अच्छे विकास कार्य करता है और अपने कार्य में हिन्दी का अच्छी तरह से उपयोग करता है, उसे राष्ट्रभाषा कीर्ति एवं राष्ट्रभाषा गौरव पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाता हैं।

हिन्दी दिवस के दिन स्कुल,कॉलेजों व अन्य शैक्षणिक संस्थाओ और सरकारी कार्यालयो में कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जात हैं जैसे निबन्ध लेखन, लेख लेखन,भाषण आदि। प्रौत्साहन के रूप में पुरस्कार भी दिये जाते हैं।



 

हिन्दी है हमारी मातृभाषा सभी इसे जरूर अपनाऐ,

अपने बच्चों को हिन्दी पढना,लिखना जरूर सिखाऐ।

 

हिन्दी हमारी मातृभाषा हैं,मात्र एक भाषा नही।

हिन्दी दिवस की आप सभी को हादिक बधाई और शुभकामनाऐ।

 

                                                                                                                                                                                     आर.के. मीणा



गुरुवार, 8 सितंबर 2022

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना

 इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना का शुभारंभ 9 सितंबर 2022 माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्र में महात्मा गांधी नरेगा योजना की तर्ज पर शहरी क्षेत्र में भी इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना प्रारंभ की जाएगी जिसका लाभ नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को मिलेगी। उक्त क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपने परिवार का जॉब कार्ड बनवा सकता है उसके बाद रोजगार के लिए अपने क्षेत्र के नगर निगम या नगर पालिका में आवेदन कर सकता है।
माननीय मुख्यमंत्री 



जॉब कार्ड के लिए आवेदन-


उपरोक्त पोर्टल सूचना प्रौद्योगिकी संचार विभाग RajCAD टीम द्वारा डेवलप किया गया है।

यह सब सुविधा ऑनलाइन ही की जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने नजदीकी मित्र केंद्र, ऑनलाइन पोर्टल स्वय एसएसओ आईडी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
रोजगार मांगने के लगभग 15 दिन में जॉब कार्ड धारक को नगर निगम या नगर पालिका क्षेत्र में  रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। जिससे बेरोजगार लोगों को रोजगार अपने घर के नजदीक ही मिल सकेगा




इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना है। इस योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्रों मैं मनरेगा के तर्ज पर मांगे जाने वाले काम पर 100 दिन का रोजगार प्रदान किया जाएगा।

 
योजना का नाम इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना
किसने आरंभ की राजस्थान सरकार
लाभार्थी राजस्थान के नागरिक
उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को रोजगार प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट irgyurban.rajasthan.gov.in
साल 2022
राज्य राजस्थान
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन/ऑफलाइन
ऑनलाइन आवेदन व अन्य जानकारी के लिए उपरोक्त लिंक पर क्लिक करें -
https://irgyurban.rajasthan.gov.in/Home/Index




 रोजगार मिलने से वह अपने परिवार का पालन पोषण करने में मदद मिलेगी। आप सबसे निवेदन है कि राज्य सरकार द्वारा शुभारंभ की जा रही इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करें और अन्य लोगों को भी इस योजना के बारे में बताएं।

अधिक से अधिक लोगों को जानकारी शेयर करें।
धन्यवाद

                                        🖋️ आर. के. मीणा 


बुधवार, 31 अगस्त 2022

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022 Result (Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2022 Result)

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022 Result (Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2022 Result) 


Rajasthan Computer Teacher Result 2022 कब जारी किया जाएगा?

Rajasthan Computer Teacher Result 2022 Download Link :-

https://rsmssb.rajasthan.gov.in/page?menuName=Home

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022Computer Teacher Result 2022:  राजस्थान कंप्यूटर  टीचर परीक्षा 2022 का रिजल्ट rsmssb.rajasthan.gov.in द्वारा september 2022 के प्रथम साप्ताह में जारी हो सकता है । राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ( ने राजस्थान कंप्यूटर टीचर उत्तर कुंजी जारी कर दी है और उम्मीदवारों द्वारा आपत्ति दर्ज की है। अब विभाग राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक लिखित परीक्षा का परिणाम september 2022 के प्रथम साप्ताह में जारी कर रहा है, इसकी पूरी तैयारी हो गई है ।

10157 कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती  लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होगा 

राजस्थान सरकार  बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक 9862  और  वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक 395 पदों पर भर्ती कर रहा है उक्त  भर्ती के बाद सभी दुवारा सरकारी विद्यालयों में  कंप्यूटर  टीचर  मिलेगे  जिससे विद्यार्थियों को  कंप्यूटर  शिक्षा मिलने लगेंगी।

राजस्थान कंप्यूटर टीचर रिजल्ट 2022

राजस्थान कंप्यूटर टीचर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 18 जून को और 19 जून को किया गया  RSMSSB राजस्थान कंप्यूटर टीचर रिजल्ट 2022 लिखित परीक्षा का परिणाम september 2022 के प्रथम साप्ताह में जारी कर रहा है

Rajasthan Computer Teacher Result 2022 यह रहा रिजल्ट चेक करने का लिंक 


 rsmssb.rajasthan.gov.in





https://www.youtube.com/channel/UCqFMP3lqJfH0MUxd73xowjA




https://rkm1798.blogspot.com/






क्या आप अपने सालों पुराने बैंक खातों में पैसे रखकर भूल गए हैं? अब आया याद तो निकालें कैसे? RBI ने बताया तरीका

  क्या आप अपने  सालों   पुराने बैंक खातों में पैसे रखकर भूल गए हैं?  अब आया याद तो निकालें कैसे? RBI ने बताया तरीका भा रतीय रिजर्व बैंक के न...